Followers

Friday, April 3, 2020

आओ फिर से दिया जलाएँ / PM Narendra Modi's (05 अप्रैल को रात 9 बाजे 9 मिनट) video message to nation,

                 








आओ फिर से दिया जलाएँ 

आओ फिर से दिया जलाएँ
भरी दुपहरी में अँधियारा
सूरज परछाई से हारा
अंतरतम का नेह निचोड़ें-
बुझी हुई बाती सुलगाएँ।
आओ फिर से दिया जलाएँ
                         

हम पड़ाव को समझे मंज़िल
लक्ष्य हुआ आँखों से ओझल
वर्त्तमान के मोहजाल में-
आने वाला कल न भुलाएँ।
आओ फिर से दिया जलाएँ।

आहुति बाकी यज्ञ अधूरा
अपनों के विघ्नों ने घेरा
अंतिम जय का वज़्र बनाने-
नव दधीचि हड्डियाँ गलाएँ।
आओ फिर से दिया जलाएँ
नव दधीचि हड्डियाँ गलाएँ।
                                               आओ फिर से दिया जलाएँ 

हमारे माननीय प्रधान मंत्री जी का राष्ट्र के नाम एक सन्देश :




               श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज देश के तमाम 130 करोड़ जनता से अपील की आप  सभी अपने घर की बालकनी में या दरबाजे पर 5 अप्रैल को रत 9 बजे 9 मिनट के लिए दीप जलाये। मोमबत्ती टार्च लाइट ,या मोबाइल की फ्लेस लाइट जलाये और ये प्रार्थना  करे की हम कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई को  जल्द जीत जायेंगे।  सब इसी सकारात्मक सोच के साथ रविवार  को रत 9 बजे अपनी एक-जुटता का सन्देश दे। याद रखे की घर की सभी लाइट बंद हो जब हम सभी  हर घर से एक एक दीपक जलाएंगे और ये संकल्प करेंगे  की इस कठिन परिस्थिति में हम सब एक साथ है ।
        
             क्योकि हमें कोरोना को प्रकाश की ताकत का एहसास  दिलाना और भारत से कोरोना को उखाड़ फेकना है क्योकि बहुत सी रिसर्च में यह साबित हो चूका है की सकारात्मक सोच का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और मन में एक  एनर्जी का विकाश होता है और शांति की अनुभूति होती है जो कि इस वक़्त में बहुत ही आवश्यक है। 




BY